1. लोकहित(अर्थ जन कल्याण) – सरकार द्वारा बनाई गई योजनाएँ लोकहित के लिए होती हैं।
लोकप्रिय(अर्थ प्रसिद्ध) – खुसरों के लोकगीत आज भी लोकप्रिय है
2.उपर्युक्त लिखित शब्दों के अर्थ निम्नलिखित हैं:
-
इकतारा: राजस्थानी लोकगीत में इस्तेमाल होने वाला संगीत वादक यंत्र है। क्योंकि यह यंत्र अत्यंत लोकप्रिय है।
-
सरपंच: गांव के पाँच अनुभवी, बुद्धिमान बुजुर्गों का समूह।
-
चारपाई: चार पैरों वाला बिस्तर।
-
सप्तऋषि: सात ऋषियों का समूह।
-
अठन्नी: आठ आने का सिक्का।
-
तिराहा: तीन रास्तों वाली जगह।
-
दोपहर: दिन के 12 से 4 बजे तक का समय।
-
छमाही: छह महीनों का समूह।
-
नवरात्र: नौ रातों का समूह।
-
चौराहा: चार रास्तों वाली जगह।
3.यह दिखने में अंग्रेजी एस या सी अक्षर की तरह होती है। भारत के विभिन्न प्रान्तों में पीतल या काँसे का बना यह वाद्य अलग-अलग नामों से जाना जाता है। धातु की नली को घुमाकर एस का आकार इस तरह दिया जाता है, कि उसका एक सिर संकरा रहे और दूसरा सिरा घंटी नुमा चौड़ा रहे। फूंक मारने को एक छोटी नली अलग से जोड़ी जाती है। राजस्थान में इसे बर्गे कहते हैं। उत्तर प्रदेश में यह तूरी, मध्य प्रदेश और गुजरात में रणसिंघा और हिमाचल प्रदेश में नरसिंघा के नाम से जानी जाती है। राजस्थान और गुजरात में इसे काकड़सिंघी भी कहते हैं।