पाठ में लेखक के अनुसार ऐसा इसलिए कहा गया है क्योंकि लेखक का मानना है कि अक्षरों कि खोज से मनुष्य ' सभ्य ' हो गया है। वह अपने किए सभी कार्यों का हिसाब – किताब रखता है इसके साथ – साथ उसने अपने विचारो को भी लिखना आरंभ कर दिया। मनुष्य ने जब से लिखना शुरू किया है तभी से इतिहास का आरंभ हुआ है। किसी का भी इतिहास उस समय से आरंभ होता है जब से मनुष्य द्वारा लिखे हुए लेख मिलने आरंभ हुए हैं।