1.खोजना: जबरन वस्तु पर हक जमाना।
-राजू कक्षा में दूसरे बच्चों की चीजें खोस लेता है।
2.जमघट: भीड़ लगाना।
-गांव के मेले में आइसक्रीम की दुकान के सामने बच्चों का जमघट लग गया।
3.टटोलना: ध्यान पूर्वक देखना।
-राजू ने अपनी खोई हुई पुस्तक रूम में बहुत टटोली परंतु वह नहीं मिली।
4.कूढ़ना: अंदर ही अंदर जलना।
-श्याम राम की नई शर्ट देखकर कुढ़ने लगा।
5.ठहाका: जोर से हंसना।
-रीता के जोक सुनाने पर पूरी कक्षा ठहाके मार कर हंसने लगी।
6.पुचकारना: प्यार करना।
-गलती करने पर भी मां बच्चे को प्यार से पुचकारती है।
7.खलना: चुभना।
-घर से दूर रहकर घर वालों की कमी खलती है।
8.हेकड़ी: अकड़।
-मास्टर ने रमेश की फालतू की सारी हेकड़ी निकाल दी।
9.तारीफ: प्रशंसा।
-मास्टरनी ने रीना की चित्रकारी की प्रशंसा की।