(क) हाँ, बादल हरे-भरे सावन और किसान दोनों के साथी हैं। सावन से मौसम सुहाना रहता है और लहलहाते खेत नज़र आते हैं।
(ख) बादल अपने साथ पानी लाए हैं जिससे धरती को जल प्राप्त होता है। इससे किसानों द्वारा लगाए खेतों को पानी मिलता है और उसकी मेहनत अच्छी फ़सल के रूप में नज़र आती है| जिसमें उसके प्राण बसे होते हैं। इसलिए कवि ने बादल द्वारा लाए गए पानी से किसान के प्राणों में नया राग भरने की बात कही है।
(ग) नहीं ,'पुरवाई' केवल किसान के लिए ही चलकर नहीं बल्कि सभी के लिए आई है। परन्तु किसान के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है क्योंकि उसे लहलहाते खेत खूबसूरत लगते हैं। वह कहाँ से चलकर आ रही है, इसका तो कुछ नहीं कहा जा सकता है परन्तु सुनने में आता है, पहाड़ों से ही पवन चलती है|